गरियाबंद// जिले में चिंगरापगार वाटरफॉल में अचानक बाढ़ आने से 1 हजार लोग फंस गए। सुबह से ही वहां 10 हजार से ज्यादा लोग जुटे थे। लेकिन इसी बीच करीब 3 बजे के आसपास के इलाके में तेज बारिश हो गई। जिससे झरने का जल स्तर बढ़ गया और लोग फंस गए।
जानकारी के मुताबिक, 3 बजे बारिश के समय वहां करीब 5 हजार लोग मौजूद थे। इनमें से कई लोग जल स्तर बढ़ता देख वहां से निकल भी गए। लेकिन 4-5 बजे के करीब पानी की बहाव तेज होने से वहां मौजूद करीब 1 हजार लोग फंस गए थे।
गरियाबंद टी आई ने कहा – सैलानियों का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है।
गरियाबंद टी आई राकेश मिश्रा ने बताया कि सैलानियों का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। बाहर से आए कुछ सैलानी अपने वाहन के कारण दूसरी ओर फंसे हैं। क्योंकि नाले में अभी पानी ज्यादा है इसलिए उनके वाहन इस पार नहीं आ सकते। इसलिए बाहर से आए सैलानी वाहन के लिए रुके हुए हैं।
पर्यटक ने बताया कि, नाला भरने से लोग फंस गए और लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया था। लेकिन नगरीय प्रशासन ने सभी को धीरे-धीरे बाहर निकाला।
जाम लगने से भी परेशानी का करना पड़ा सामना
प्रशासन को जानकारी मिलते की आपदा सुरक्षा बल जिला पुलिस मौके पर पहुंची। बचाव कार्य शुरू किया गया। इसी दौरान जाम लगने से भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।