सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत करने में कारगर है सोंठ के लड्डू l www.cggyan.in

    0
    2

     जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए रामबाण है यह खाद्य पदार्थ

    सोंठ के लड्डू

    सोंठ अदरक को सुखाकर बनाया गया एक प्राकृतिक हर्ब है। यह कई एंटी इंफ्लामेंट्री और एंटी बैक्टिरियल गुणों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों के मौसम में इसके सेवन से आपका शरीर अंदर से गर्म रहता है। आयुर्वेद के अनुसार सोंठ एक रामबाण औषधि है। इसके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसके अलावा इसके सेवन से आपके शरीर की सूजन को आसानी से कम करने में मदद मिलती है। सर्दियों के मौसम को कई बीमारियों से खुद को आसानी से बचा सकते हैं।

    जोड़ों के दर्द में लाभकारी

    सर्दियों के मौसम में कई लोगों को गठिया और जोड़ों के दर्द की समस्या होने लग जाती है। ऐसे में रोजाना सोंठ के लड्डू का सेवन करते हैं तो जोड़ों के दर्द में बेहद राहत मिल सकती है।

    गैस की समस्या को दूर करें 

    सर्दी के मौसम में लोग आमतौर पर तली भुनी चीजों का सेवन अधिक करना पसंद करते हैं, जिससे हाजमा खराब होने का डर लगा रहता है। ऐसे में अगर एसिडिटी और गैस की समस्या परेशान कर रही है तो सोंठ के लड्डू का सेवन करें। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

    शरीर को रखे गर्म

    सोंठ का नेचर गर्म होता है। अगर रोजाना नियमित तौर पर 1 गिलास हल्के गर्म दूध के साथ सोंठ के लड्डू का सेवन करते हैं तो इससे वात की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही शरीर को आंतरिक गर्मी भी प्रदान होती है।

    इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार 

    सर्दी के मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं काफी आम होती है। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करने के लिए रोजाना सोंठ के लड्डू का सेवन करें। सोंठ एंटी बैक्टिरियल गुणों से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार होते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here