किसानों को मिली 70 करोड़ की सौगात

 1 लाख 10 हजार किसानों को मिलेगी राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त

किसानों को मिली 70 करोड़ की सौगात


दीपावली त्योहार के ठीक पहले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने किसानों को न्याय योजना की सौगात दी है। जिले के लगभग 1 लाख 10 हजार किसानों के खाते में 70 करोड़ रुपए ट्रांसफर किया गया है। तीसरी किस्त की राशि मिलने की खबर से किसानों में त्योहार की खुशिया और बढ़ गई है। किसानों को मोबाइल में मेसेज आने की बेसब्री से इंतज़ार है। 

सन् 2020-2021 में 1 लाख 9179 किसानों को 256 करोड़ 65 लाख रुपए राजीव गांधी न्याय योजना के तहत दिया जाना था। जिसमें पहली किस्त में 69 करोड़ 66 लाख रुपए तथा दूसरी किस्त में 69 करोड़ 69 लाख रूपए दिया जा चुका है। तीसरी किस्त में किसानों को लगभग 70 करोड़ रूपए की राशि दी जाएगी। नोडल अधिकारी प्रहलाद गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव पर जिले के 1 लाख 10 हजार किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत यह तोहफा दिया है। अब किसानों को तीसरी किस्त की राशि उनके खाते में ट्रांसफर हो जायेगा । खाते में पैसा जमा होने पर किसान के मोबाइल में इसकी सूचना मिल जायेगी। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने बताया है की दीपावली के ठीक पहले किसानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह सौगात दी है। समय पर तीसरी किस्त जारी करना सरकार की किसानों के प्रति दृढ़ विश्वास को प्रदर्शित करती है। 

व्यापारी दीपचंद, प्रमोद गुप्ता, शिव ज्वेलर्स के संचालक कृष्ण कुमार गुप्ता का कहना है कि दीपावली के पहले तीसरी किस्त की राशि मिलने से शहर का बाजार ऊंची छलांग लगाएगा। बैंको में पैसा निकालने भरी भीड़ लग सकती है। वहीं खरीदारों से बाजार हाउसफुल हो जायेगी। उनका कहना है कि धमतरी जिला कृषि प्रधान जिला है, किसानों के हाथ में पैसा होगा तभी बाजार उछलेगा। 

दीपावली किसानों के नाम

लघु किसान सरकार को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि दिवाली में उनके हाथ खाली पड़े हुए हैं। जो कुछ उपज हुआ है, वह खेत खलिहान में पड़ा है। बाजार में धान का भाव नहीं है। समर्थन मूल्य में खरीदी एक माह बाद होगी। सोच रहे थे दिवाली कैसे मनाएंगे। ऐसे में राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किस्त उनके लिए दीपावली की सौगात है। अब वे भी अच्छे से दीपावली का त्योहार मनाएंगे। 

Post a Comment

Thanks For Reading Our Blog Post !..

Previous Post Next Post