28 साल के पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म, दुनिया ने कहा ये कैसे संभव है l www.cggyan.in

    0
    8

     सोशल मीडिया पर कई खबरें वायरल होती है, जिन पर विश्वास करना बेहद मुश्किल है। अभी हाल ही में एक खबर पर बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है। दरअसल खबर ही ऐसी है, जिस पर लोग यकीन की नहीं कर रहे हैं। मामला ये है कि पुरुष ने एक बेटी को जन्म दिया। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। अमेरिका के एक 28 वर्ष के पुरुष के बारे में पता चला जिसने साल 2020 में अपनी बेटी को जन्म दिया था। ये व्यक्ति सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव रहता है।

    ऐश पैट्रिक स्कैड ने दिया बच्चे को जन्म

    खबर के अनुसार अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के 28 वर्षीय ऐश पैट्रिक स्कैड बचपन से ही महिला थे। लेकिन वो पुरुष बनना चाहते थे। इसके लिए वो 2020 से पहले टेस्टेस्टेरौन और ओस्ट्रोजोन ब्लॉकर का सेवन कर रही थीं ताकि उनका स्वरूप बदल सके और वो महिला से पुरुष हो सके। एक दिन उन्हें पता चलता है कि वो प्रेगनेंट हैं।

     ये हैं पूरा मामला 

    28 साल के ऐश पैट्रिक स्कैड एक पीएचडी स्टूडेंट है और मेंटल हेल्थ वर्कर भी है। एक दिन एक डेटिंग ऐप की मदद से उनकी मुलाकात एक अनजान व्यक्ति से हुई। उसके बाद दोनों में रिश्ते बने। बाद में पता चला कि ऐश पैट्रिक स्कैड प्रेगनेंट है। उसी साल उन्होंने अपने बेटी को जन्म दिया। ऐश  ने अपनी बेटी का नाम रोनन रखा है। जब से ऐश को पता चला कि वो प्रेगनेंट है तब से उसने अपनी दवाइयां रोक दीं। ताकि बच्चा स्वस्थ रहे। इसके बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here