Delhi MCD Election 2022 voting live Updates: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज मतदान होगा। दिल्ली में 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान होना है। चुनावों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम को संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग की। बूथों पर सीसीटीवी भी लगा दिए गए हैं। साथ ही बुजुर्गों को दिव्यांगों के लिए ट्राइ साइकिलें का इंतजाम किया गया है।
HighLights
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज मतदान होगा। दिल्ली में 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान होना है। चुनावों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम को संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग की। बूथों पर सीसीटीवी भी लगा दिए गए हैं। साथ ही बुजुर्गों को दिव्यांगों के लिए ट्राइ साइकिलें का इंतजाम किया गया है।
वोटरों को फोन ले जाने की अनुमति
दिल्ली में आज होने वाले नगर निगम चुनाव में वोटरों को मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की राज्य निर्वाचन आयोग ने अनुमति दी है। शनिवार की शाम एक आदेश जारी कर इस बाबत आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को कहा है कि चुनाव में लगे सुरक्षा कर्मियों आदि को इससे अवगत करा दें। ताकि वोटरों को कोई असुविधा न हो।
दिल्ली MCD चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होंगे। मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। लक्ष्मी नगर की एक सरकारी स्कूल, एम.सी. प्राइमरी स्कूल पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।
1,45,05,358 मतदाता करेंगे 1349 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 1,45,05,358 मतदाता कुल 1349 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें 7893418 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 6610879 महिला मतदाता हैं। अन्य श्रेणी में आने वाले मतदाताओं की संख्या 1061 है। एमसीडी चुनाव में पहली बार कुल 95458 मतदाता मतदान में हिस्सा लेने जा रहे हैं। वहीं, 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 229 है। जबकि 80 से 100 वर्ष की आयु के बीच के मतदाताओं की संख्या 2.04 लाख के करीब है।
1349 प्रत्याशी आजमा रहे अपनी किस्मत
दिल्ली के कुल 250 वार्डों पर 1349 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर निगम चुनाव की आचार संहिता चार नवंबर को लागू हुई थी, जबकि सात नवंबर को चुनाव अधिसूचना के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
सुबह आठ बजे से शुरू होगा मतदान
दिल्ली नगर निगम के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा। दिल्ली में कुल 13638 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 68 आदर्श मतदान केंद्र और 68 पिंक मतदान केंद्र हैं।