(ration-card) राशनकार्ड e-kyc क्या है ?
Ration-Card : राशनकार्ड e-kyc बहुत ही जरुरी है, शासन के निर्देश के मुताबिक खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन दुकानों में ई-केवाईसी की व्यवस्था कराई गई है. इसके लिए हितग्राही को आधार नंबर के साथ दुकानदार से संपर्क करना है. दुकानदार द्वारा राशन कार्ड में प्रत्येक सदस्य आधार नंबर ई-पोस मशीन में दर्ज कर फिंगर प्रिंट लिया जाएगा. इस तरह ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी.
छत्तीसगढ़ में अब तक सिर्फ 65 फीसदी सदस्यों की ई-केवायसी
केंद्र सरकार के निर्देश पर ‘वन नेशन, वन राशनकार्ड (ration-card) योजना’ के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों ( राशनकार्ड के सभी सदस्यों) का शत- प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य 31 दिसंबर तक किया जाएगा। इससे पहले, ई-केवायसी के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई गई थी। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशनकार्ड के ढाई करोड़ सदस्य हैं, जिनमें से 1.60 करोड़ सदस्यों यानी करीब 65 प्रतिशत सदस्यों का ई-केवायसी हो चुका है। जबकि वेरिफिकेशन कार्य केवल 40 बचा है |
जानकारी प्रमाणीकृत होना अनिवार्य
‘वन नेशन, वन राशनकार्ड (ration-card) योजना’ के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना आवश्यक है। केंद्र शासन द्वारा राशन कार्ड के शत-प्रतिशत सदस्यों के ई-केवायसी के लिए 31 दिसंबर तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का ई केवायसी कराने की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है. जून से लेकर अब तक करीब 7 लाख 50 हजार लोगों ने ही ई -केवायसी कराया है. 3 लाख 50 हजार लोगों ने जिले में अभी भी केवायसी नहीं करवाए हैं. सदस्यों को दुकानों में ही ई-पॉश मशीन में आधार को वेरिफाई करवाना है.
शुरुआत में यह कहा था कि ई केवायसी नहीं करने वालों का राशन कट जाएगा, लेकिन लगातार तारीख बढ़ने से इसकी गति धीमी हो गई है. केंद्र सरकार ने पिछले साल से वन नेशन वन कार्ड स्कीम की शुरुआत की है. इसके तहत अब राशनकार्डधारी किसी भी राज्य के दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं.
शत-प्रतिशत केवाईसी की हिदायत…
संचालनालय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि नए नियमों के अनुसार प्रत्येक राशन कार्ड के प्रत्येक हितग्राही का आधार नंबर और फिंगर प्रिंट के आधार पर ई-केवाईसी अनिवार्य है. शासन की योजना हर हितग्राही तक पहुंच सके, इसके लिए शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराया जाना है.
इस वजह से हो रही ई-केवाईसी
वन नेशन, वन राशन कार्ड (ration-card) योजना के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना आवश्यक है। राशनकार्ड में हितग्राहियों के आधार की जानकारी गलत दर्ज होने और आधार की जानकारी प्रमाणीकृत नहीं होने के कारण खाद्यान्न वितरण में समस्या बनी रहती है।
विभागीय डेटाबेस में जिन हितग्राहियों का आधार दर्ज है, उनके आधार की जानकारी का प्रमाणीकरण के लिए ई-केवाईसी की कार्रवाई की जा रही है। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को प्रदान किये गए ई-पॉस उपकरण में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। ई-केवाईसी की कार्रवाई के लिए राशनकार्डधारी मुखिया, राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्य अपने-अपने आधार नंबर के साथ शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुंचेंगे। जिसके बाद ही विक्रेता द्वारा ई-पॉस उपकरण में प्रत्येक सदस्य के आधार नंबर की पृथक-पृथक प्रविष्टि कर उनका फ्रिंगर प्रिंट स्कैन करवाकर ई-केवाईसी की कार्रवाई पूर्व करेंगे।
यदि नहीं कराये ई-केवाईसी तो क्या क्या दिक्कत हो सकती है?
राशन कार्ड में ekyc अपडेट नहीं होने पर राशन दुकान से राशन मिलना बंद हो सकता है। इसलिए अंतिम तिथि से पहले अपना केवाईसी पूरा जरूर करवाएं। राशन कार्ड केवाईसी कैसे होगा, कहाँ होगा, क्या क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे, इसकी पूरी जानकारी यहाँ हमने बताया है। आप इस जानकारी को पूरा और ध्यान से पढ़ें। ताकि केवाईसी कम्प्लीट करने में आपको कोई भी परेशानी नहीं आये।
ration-card ekyc Update 2023
योजना का नाम | राशन कार्ड योजना(Ration-Card yojna) |
विभाग का नाम | खाद्य विभाग |
राज्य का नाम | सभी राज्य |
कार्य | राशन कार्ड e Kyc अपडेट |
अंतिम तिथि | 31 दिसंबर 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.nfsa.gov.in |
ration-card eKyc अपडेट कैसे करें ?
- ration-card e kyc अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने राशन दुकान में जाइये।
- मुखिया एवं राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्य शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जायेंगे।
- सभी सदस्य अपना – अपना आधार कार्ड साथ में लेकर जाएँ।
- अब राशन दुकान संचालक को अपना आधार कार्ड प्रदान करें।
- विक्रेता द्वारा ई-पॉस मशीन में बारी – बारी से सभी सदस्यों का आधार नंबर प्रविष्टि करेगा।
- इसके बाद फिंगर प्रिंट स्कैन करवाकर ई-केवाईसी पूर्ण हो जायेगा।
- सभी सदस्यों का केवाईसी पूर्ण करने के लिए फिंगरप्रिंट स्कैन करवाना होगा।
- इस तरह आप बहुत आसानी से राशन कार्ड में केवाईसी अपडेट कर सकते है।
यहाँ टेबल में हमने राज्यवार राशनकार्ड (Ration-Card)नई लिस्ट दे दिया है :
राज्य का नाम | नई राशन कार्ड लिस्ट देखें |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | – |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | – |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | – |
Karnataka (कर्नाटक) | – |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | – |
Telangana (तेलंगाना) | – |
Tripura (त्रिपुरा) | – |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
इसे भी पढ़े –
Baroda RSETI Dhamtari : में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित – 2023